ICAR-ISRI organizing ISRICON-2027           गन्ना किस्म कोलख 21201 के बीज का वितरण           A Landmark Contribution in Adding to the Sweetness of Subtropical India CoLk 14201 (IKSHU-10)           Advisory on Plassey borer Chilo tumidicostalis (Hampson) in Sugarcane           Drought contingency plan for sugarcane crop (2026)           District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India                                                      

 

संस्थान को राजभाषा का प्रतिष्ठित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिला।

ए. पी. शिंदे हाल, नास काम्प्लेक्स, नई दिल्ली में 16 जुलाई 2022 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह में संस्थान की राजभाषा पत्रिका “इक्षु” को “ क” एवं “ख” क्षेत्र के बड़े संस्थानों की श्रेणी में गणेश शंकर विद्यार्थी हिन्दी पुरस्कार योजना 2021 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। परिषद की स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र सिंह तोमर, माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार; केंद्रीय मत्स्य, पशु पालन एवं डेयरी मंत्री श्री पुरषोतम रूपाला जी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलास चौधरी जी, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, भारत सरकार एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉ. त्रिलोचन महापात्र; सदस्य, नीति आयोग डॉ रमेश चंद्रा; उपमहानिदेशक (प्रसार) डॉ ए. के. सिंह, तथा गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में भाकृअनुप - भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अश्विनी दत्त पाठक; राजभाषा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ ए. के. साह एवं श्री अभिषेक कुमार सिंह, हिंदी अधिकारी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

यह पुरस्कार ‘इक्षु’ की उत्कृष्टता, इसमें छपे लेखों की मौलिकता तथा ज्ञान-वर्द्धक लेखों के प्रकाशन हेतु दिया गया। समारोह में हिंदी में अन्य क्षेत्रों में पुरस्कार के साथ - साथ कृषि शोध में उत्कृष्ट कार्य के लिए परिषद के कई संस्थानों तथा वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया।