ICAR-ISRI organizing ISRICON-2027           गन्ना किस्म कोलख 21201 के बीज का वितरण           A Landmark Contribution in Adding to the Sweetness of Subtropical India CoLk 14201 (IKSHU-10)           Advisory on Plassey borer Chilo tumidicostalis (Hampson) in Sugarcane           Drought contingency plan for sugarcane crop (2026)           District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India                                                      

 

संस्थान में किसान दिवस का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में भारत के पांचवें प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में दिनाँक २३ दिसम्बर, २०२२ को "किसान दिवस" के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की तस्वीर का माल्यार्पण एवं श्रद्धांजली देते हुए किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे अतिथियों एवं प्रगतिशील कृषकों का स्वागत डॉ. अखिलेश कुमार दुबे, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ ने किया तथा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और फसल अवशेष प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. आर. विश्वनाथन, निदेशक, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि हमारा यह केन्द्र सदैव कृषकों को नई-नई तकनीकियों से रूबरू कराता रहेगा। उन्होने इस दिवस को मनाने के उद्देश्य को बताया कि यह दिवस कृषि क्षेत्र की नवीनतम सीखों के साथ समाज के किसानों को सशक्त बनाने का विचार देता है। किसान दिवस समारोह लोगों को किसानों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के बारे में शिक्षित करने का काम करता है।

इस अवसर पर कुशमौरा निवासी श्री हरिओम को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र; राधाकृष्ण खेड़ा निवासी श्री संजय कुमार सब्जी उत्पादन के क्षेत्र, पुरहिया निवासी श्री आशीष त्रिवेदी, चकसैदापुर निवासी श्रीमती मीना देवी को पोषण वाटिका के क्षेत्र मखदूमपूर कैथी निवासी अमरूद उत्पादन के क्षेत्र, अमलौली निवासी श्रीमती सुनीता देवी को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र; रसूलपुर निवासी श्रीमती छाया को पोषण वाटिका के क्षेत्र; पुरहिया निवासी श्री विकास दीक्षित, पंतनगर निवासी श्रीमती ज्योति गुप्ता को मशरूम उत्पादन व मशरूम के मूल्य वर्धित उत्पाद के क्षेत्र, केदार विहार निवासी श्री विकास सिंह को मशरूम उत्पादन; एल्डिको उद्यान-१ निवासी श्रीमती विमला यादव को मशरूम उत्पादन व मशरूम के मूल्य वर्धित उत्पाद के क्षेत्र; आदिल नगर, कुर्सी रोड निवासी श्री राधेश्याम दीक्षित को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत लखनऊ जनपद की ११ महिलाओं को सिलाई एवं फाल पीको मशीन, २० बैटरी चालित नैपसैक स्प्रेयर, ०२ पोस्ट होल डिगर का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर एक प्रदर्शिनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें फल-सब्जियों, मशरूम एवं मशरूम के मूल्यवर्धित उत्पाद प्रदर्शिनी के आकर्षण केन्द्र रहें। कार्यक्रम के अन्त में, डॉ. अखिलेश कुमार दुबे, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने सभी सम्मानित कृषकों एवं अतिथियों को धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनपद के ८३ किसानों के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ के सभी विषय वस्तु विशेषज्ञों सहित कुल ९५ प्रतिभागियों ने सहभागिता की।