ICAR-ISRI organizing ISRICON-2027           गन्ना किस्म कोलख 21201 के बीज का वितरण           A Landmark Contribution in Adding to the Sweetness of Subtropical India CoLk 14201 (IKSHU-10)           Advisory on Plassey borer Chilo tumidicostalis (Hampson) in Sugarcane           Drought contingency plan for sugarcane crop (2026)           District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India                                                      

 

गन्ने से गुड़ निर्मित करने की उन्नत तकनीक विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में दिनाँक १६ से २० जनवरी, २०२३ तक गन्ने से गुड़ निर्मित करने की उन्नत तकनीक विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, प्रसार एवं प्रशिक्षण इकाई द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आत्मा, गया (बिहार) द्वारा प्रायोजित गया जिले के इमामगंज से आए हुए कुल २० किसानों ने भाग लिया। भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के निदेशक डॉ. आर. विश्वनाथन ने समापन अवसर पर कृषकों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किया तथा किसानों को संबोधित करते हुए गन्ने से गुड़ बनाने हेतु संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत क़िस्मों को लगाने की सलाह दी। जिससे कि अधिक पैदावार के साथ-साथ किसानों को अधिक मात्रा में गुड़ उत्पादन किया जा सके और उनकी आमदनी में भी वृद्धि हो। निदेशक महोदय ने गन्ने की उन्नत तकनीकों को कृषकों द्वारा अपनाये जाने पर ज़ोर दिया तथा किसानों को सलाह दिया कि वे अपने खेत में संस्थान द्वारा प्रशिक्षण में बतायी गयी सभी गन्ना उत्पादन, तकनीकों को अपनाकर अधिक से अधिक लाभ अर्जित करें। डॉ. आर. विश्वनाथन ने गन्ने की खेती के अलावा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष २०२३ के अवसर पर पोषक अनाज को उपजाने की संभावनाओं के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. अजय कुमार साह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाहित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी। डॉ. बरसाती लाल, प्रधान वैज्ञानिक एवं डॉ. ओम प्रकाश, मुख्य तकनीकी अधिकारी (कृषि प्रसार) ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।